भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कौशिक से दूरभाष पर लिया राहत कार्यों का फीड बैक,संगठन के कार्यक्रम 24 तक स्थगित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कौशिक से दूरभाष पर लिया राहत कार्यों का फीड बैक,संगठन के कार्यक्रम 24 तक स्थगित

देहरादून

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से फोन कर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया।

 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी संगठन के सभी कार्यक्रम आगामी 24 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। उन्होंने तत्काल टीमों का गठन कर प्रभावित स्थलों में पहुँँचने के निर्देश दिए। वहीं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राशन किट,कपड़े और जरुरी सामान जरुरतमन्दो को मुहैया कराने के निर्देश दिए।

 

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने प्रदेश में ऐसी दैवीय आपदा ब्यौरा लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओ तत्काल जीरो ग्राउंड पर उतरकर आपदा राहत कार्यों में जुटने के लिए कहा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आपदा राहत सहायता केंद्र खोलने के निर्देश दिए जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र भंडारी भाजपा आपदा प्रबंधन विभाग के सह -सयोंजक कुंवर जपेंद्र सिंह एवं धन सिंह धामी को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार भाजपा के सभी कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशो तक स्थगित करते हुए सभी सांसदों , विधायकों , पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा राहत कार्यों में जुटने के लिए कहा गया है। श्री चौहान ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी तत्काल आपदा ग्रस्त क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों के मध्य में जाकर राशन कीट सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगी।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री संग़ठन श्री अजेय जी प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप कुमार की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के सभी कार्यक्रम अग्रिम आदेशो तक स्थगित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आपदा राहत कार्यों में जुटने के लिए कहा गया है। पार्टी द्वारा आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम के निम्न नंबर जारी किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.