भाजपा युवा मोर्चा राजपुर रोड़ विधानसभा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान के तहत नव मतदाता सम्मेलन सम्पन्न

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजपुर रोड़ विधानसभा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान के तहत नव मतदाता सम्मेलन टाउन हॉल सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवम वंदे मातरम के साथ हुआ नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री विपुल मैंदोली ने कहा की देश के युवाओं ने मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनाने का संकल्प ले रखा है।

देश के प्रधान मंत्री के लिए विदेशों में बॉस जैसे संबोधन से युवा गौरव की अनुभूति कराता है।

महानगर प्रभारी युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह ने युवाओं से देश और प्रदेश को अवसर वादी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालो के प्रलोभन से खुद को दूर रखते हुए राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मतदान केंदो में जाना चाहिए

मेयर सुनील उनियाल गामा ने पहले राष्ट्र फिर पार्टी उसके उपरांत परिवार एवम खुद का विचार करते हुए ही आज बीजेपी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन पाई है। भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में असंख्यो कार्यकर्ताओं का बलिदान छुपा हुआ है।जिसे हमे शीर्ष पद पर पहुंच कर भी नही भूलना चाहिए।

आपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा की आज युवा केवल रोजगार की तलाश न करते हुए स्टार्ट अप एवम स्किल इंडिया को माध्यम बनाकर नए रोजगारों और अवसर पैदा कर करके अपने कौशल का लोहा पूरे विश्व में मनवा रहा है जो केवल दूरगामी सोच वाले यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो सका है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता शाक्षी शंकर,महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट,उपाध्यक्ष रोहन चंदेल,पारस गोयल,करनपुर मंडल अध्यक्ष तरुण चमोली,नवीन कुमार, हनी सूद,उत्कर्ष गुप्ता,प्रवीण कुमार प्रियांशु थापा,मंडल अध्यक्ष राहुल लारा,पंकज शर्मा,अवधेश तिवारी,सौरभ शर्मा,अभिषेक नौडियाल,अजय थापा, देवश,सार्थक आदि युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.