भाजपा का कांग्रेस झटका, सरिता आर्य ने ली पार्टी की सदस्यता – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भाजपा का कांग्रेस झटका, सरिता आर्य ने ली पार्टी की सदस्यता

देहरादून

भाजपा ने उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य को भाजपा में शामिल कर उसे करारा झटका दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्य को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। एक दिन पहले ही भाजपा ने कैबिनेट मंत्री डॉ. हरंक सिंह रावत को पार्टी और मंत्रीमण्डल से बर्खास्त किया था जिसका कुछ हद तक उसने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है। रविवार को दोपहर बाद प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा मुख्यालय पहुंची।

मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने भाजपा में आने पर सरिता आर्य का भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सरिता आर्य ने कांग्रेस को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि अब वह पूर्ण रूप से भाजपा के लिए काम करेंगी और 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनवाने में अपना योगदान देंगी।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.