AICC नामित कॉर्डिनेटर्स कर रहीं 2022 चुनाव के मद्देनजर महिला पदाधिकारियों को बूस्टअप

देहरादून

राजपुर विधानसभा के अन्तर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा नामित महिला को-ओर्डिनेटर्स गजना लामा, सोनू चैधरी, सुनीता भाग्वा ने महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन द्वारा राजपुर विधानसभा के विभिन्न वार्डों वार्ड 13, वार्ड 14, वार्ड 19, वार्ड 17 में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा निर्देशों तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित वार्ड अध्यक्षों को संबोधित करते हुए महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश रमन ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए पार्टी की नीतियों एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा किये गये विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही भाजपा सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्रवान किया। देश का किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है।

सुनीता भाग्वा नें कहा गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है तथा भाजपा के सहयोगी अमीर घराने और अमीर होते जा रहे हैं। सरकारी सम्पत्तियों को निजी हाथों में बेच कर गरीब आदमी को बंधुवा मजदूर बनाने का काम किया जा रहा है।

श्रीमती गजना लामा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकारों से समाज का हर वर्ग उपेक्षित है।

श्रीमती सोनू चोधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसनी होगी।

बैठक में मालती देवी, विमला मिन्हास, अनुराधा तिवारी, सुनिता देवी, षकुंतला देवी, रितु नंदा ममता बस्नेत, उमेश कुमार मीना, दिपाली महल, मोहन, अषोक कुमार, निर्मला देवी काला, गगन छाछर, लडडू उज्जैनवाल, उशा दवी, पुष्पा रानी आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.