22 जुलाई को निर्धारित कांग्रेस के राजभवन कूच में पूर्व सैनिक बढ़-चढ़कर भाग लेंगें…कैप्टन बलबीर रावत

देहरादून

पूर्व सैनिकों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 22 जुलाई को निर्धारित राजभवन कूच कार्यक्रम मैं पूर्व सैनिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की विनम्र अपील की है। कैप्टन बलबीर रावत ने कांग्रेस सैनिक विभाग अध्यक्ष रहे कैप्टन बलबीर सिंह रावत (सेनि) ने कहा कि भाजपा की हिटलर शाही और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के द्वारा जनहित में विरोध स्वरूप आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों से निष्ठा के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लेने की विनम्र अपील की जाती है।

कैप्टन रावत का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ही देश और प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ ब उत्तम विकल्प के रूप में है उन्होंने आशा व्यक्त की है कि भाजपा को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने के लिए कांग्रेस पार्टी को और अधिक आक्रमक होकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना चाहिए। देश व प्रदेश के पूर्व सैनिकों से कहा कि जिस प्रकार भाजपा नीत केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर हिटलर शाही फरमान को जारी करके केंद्रीय कर्मचारियों को आर्थिक हानि पहुंचाई है इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों को विशेष रूप से पूर्व सैनिकों को भाजपा का पुरजोर विरोध दर्ज करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *