न्याय महकमे में हुए बंपर तबादले उधम सिंह नगर के जिला जज प्रेम सिंह खिमाल बने देहरादून में जज प्रदीप पन्त के स्थान पर,देखिए पूरी लिस्ट..

देहरादून

उधम सिंह नगर के डिस्ट्रिक्ट जज प्रेम सिंह खिमाल देहरादून में डिस्ट्रिक्ट जज बना दिए गए हैं। उनको प्रदीप पन्त की जगह भेजा गया। पन्त का नाम न्याय महकमे के प्रमुख सचिव के तौर पर शासन को भेजा गया है। कार्मिक महकमा इससे सम्बंधित आदेश अलग से करेगा। High Court ने आज 5 DJ समेत तमाम ADJ और DJ स्तर के अन्य न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए। अरविन्द कुमार को शासन में अपर सचिव (न्याय) बनाया गया है।

प्रेम सिंह खिमाल शासन में न्याय-विधि महकमे में अपर सचिव और सचिव का ओहदा संभाल चुके हैं। उनकी जगह हरिद्वार के DJ सिकंद कुमार त्यागी को उधम सिंह नगर भेजा गया है। उनकी जगह हरिद्वार में प्रशांत जोशी को भेजा गया है। वह Food Safety Appellate tribunal में प्रीजाईडिंग ऑफिसर थे।

प्रदीप पन्त को नितिन शर्मा की जगह भेजा गया है,शर्मा को स्टेट ट्रांसपोर्ट appellate Tribunal में चेयरमैन भेजा गया है।

चम्पावत की DJ कहकशां खान को हाई कोर्ट-नैनीताल में रजिस्ट्रार विजिलेंस पोस्ट कर दिया गया है।

इस कुर्सी से कौशल किशोर शुक्ल को लेबर कोर्ट हरिद्वार में प्रीजाईडिंग अफसर के पद पर भेजा गया है. के DJ अनुज कुमार संघल को चम्पावत में कहकशां की जगह भेजा है। वह चमोली में अटैच्ड थे। उनका निलंबन ख़त्म कर दिया गया है।

काशीपुर के ADJ रितेश कुमार श्रीवास्तव को उधमसिंह नगर में ही ADJ प्रथम बना दिया गया है।ट्रांसफर लिस्ट संलग्न की जा रही है आप भी देखिए..

Leave a Reply

Your email address will not be published.