केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने खोला मोर्चा,29 30 मार्च को बन्द रहेंगे बैंक – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने खोला मोर्चा,29 30 मार्च को बन्द रहेंगे बैंक

देहरादून/नई दिल्ली

 

ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दो दिन के भारत बंद का ऐलान किया है।

 

बैंक यूनियनों ने इस भारत बंद और हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है। उनका कहना है कि सरकारी बैंकों के निजीकरण और बैंकिंग कानून अधिनियम 2021 को लेकर वो विरोध प्रदर्शन करेंगे। स्टेट बैंक ने ग्राहकों को सूचना दी है कि बैंकिंग सेवाएं 28-29 मार्च को प्रभावित रहेंगी।

 

सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के ज्वाइंट फोरम ने सोमवार औऱ मंगलवार को सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए इस राष्ट्र व्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयज एसोसिएशन ने इस हड़ताल का समर्थन किया है। इन कर्मचारी संगठनों ने 22 मार्च को बैठक की थी। सभी राज्यों में अपनी तैयारियों का जायजा लेने के बाद दो दिन हड़ताल का ऐलान किया गया है।

 

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वो केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी, किसान विरोधी, जनता विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ ये हड़ताल कर रहे हैं। बैंक यूनियन सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर अपना विरोध जताएंगी। सरकार ने 2021 के बजट में दो और सरकारी बैंकों के प्राइवेटाइजेशन की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.