सीएम धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सेकी भेंट,जल जीवन मिशन के तहत आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का किया अनुरोध – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सीएम धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सेकी भेंट,जल जीवन मिशन के तहत आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का किया अनुरोध

देहरादून/दिल्ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर स्थित जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धौली गंगा पर स्थित पिथौरागढ़ की सेला उर्थि जल विद्युत परियोजना गंगा बेसिन में नहीं है। इसलिए मंत्रालय से इस संबंध में सभी स्वीकृतियों प्रदान की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *