सीएम धामी पहुंचे उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल ,अंदर फंसे दो मजदूरों से बातकर पीएम मोदी को वार्ता से अवगत कराया

देहरादून/उत्तरकाशी

सीएम धामी उत्तरकाशी के सिलक्यारा में निर्माणाधीन टनल फूंचे और टनल में फंसे 41 श्रमिकों में से गब्बर सिंह नेगी एवं सबा अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु तीव्र गति से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन से भी अवगत कराया। दोनों लोगों ने सभी श्रमिक भाइयों के स्वस्थ और सुरक्षित होने की जानकारी दी है।

वहीं सीएम ने श्रमिक भाइयों को प्रधानमंत्री द्वारा निरंतर उनकी वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी लेने एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग किए जाने के बारे में भी अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि बचाव कार्य सही दिशा में संचालित किया जा रहा है और शीघ्र ही सभी श्रमिक भाई सुरक्षित बाहर आकर अपने परिजनों के साथ होंगे।

सीएम धामी ने बोखनाग देवता से भी सभी श्रमिकों के सकुशल निकल आने को लेकर प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *