होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने ली रैतिक परेड की सलामी,इस मौके पर सीएम ने की कई घोषणाएं – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने ली रैतिक परेड की सलामी,इस मौके पर सीएम ने की कई घोषणाएं

देहरादून

मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिनांक 07 दिसम्बर 2024 को होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड की सलामी ली गई। रैतिक परेड में कुल 6 प्लाटूनें सम्मिलित हुईं जिनमें 3 सशस्त्र पुरूष तथा 3 सस्शत्र महिला प्लाटून थी। परेड में गढ़वाल तथा कुमांऊ मण्डलों के जनपदों से आये हुए होमगार्ड्स सम्मिलित हुए।

इस परेड के परेड कमाण्डर निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट, पौड़ी, सेकेन्ड इन कमाण्ड नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा तथा परेड ऐडजूटेण्ट चेतन मैठाणी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जिला प्रशिक्षण केन्द्र, रूद्रपुर थे।

कम्पनी कमाण्डर का कार्य मुकुल राठी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, ऊधमसिंहनगर तथा प्रीतम सिंह, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, चम्पावत द्वारा किया गया। परेड मेजर का कार्य विनोद कुमार, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, बागेश्वर द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम कमाण्डेन्ट, जनरल, होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा द्वारा विभागीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी, जिसमें विभाग के विगत 01 वर्षों में विशेष रूप से विभागीय भूमि आवंटन, भवन निर्माण कार्य, चारधाम हैल्पडेस्क, निर्वाचन ड्यूटी आदि किये गये महत्वपूर्ण कार्यो का वर्णन किया गया।

मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विभाग हेतु संदेश एवं घोषणाओं को पढ़ा गया, जिसके अंतर्गत होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के लिये निम्न घोषणायें की गयी हैं:-

पुलिस कार्मिकों एवं एन0डी0आर0एफ0 की भांति 9000 फिट से अधिक ऊचांई पर ड्यूटीरत होमगाडर्स स्वयंसेवकों को रू 200 प्रतिदिन/प्रति जवान प्रोत्साहन राशि अनुमन्य किये जाने की घोषणा की गयी है।

होमगार्ड्स विभाग में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त सेवापृथक होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को कल्याण कोष से आर्थिक सहायता राशि रू0 50,000/- बढ़ाये जाने की घोषणा की गयी।

होमगार्ड्स विभाग में राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों को लागू प्रतिवर्ष वर्दी भत्ता दिये जाने की घोषणा की गयी।

– एस0डी0आर0एफ0 जवानों के साथ प्रशिक्षित होमगाडर्स तैनात होने पर रू 100 प्रतिदिन/प्रति जवान प्रोत्साहन राशि अनुमन्य किये जाने की घोषणा की गयी है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिक्षा डंगवाल पुत्री सुरेन्द्र दत्त डंगवाल, वैतनिक निरीक्षक, होमगार्ड्स रूद्रप्रयाग को एम0बी0बी0एस0 कोर्स हेतु रू0 20,000/- छात्रवृत्ति तथा अभय वर्मा पुत्र हो0गा0 2195 गिरवर कुमार, जनपद देहरादून को 12 वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने पर होमगार्ड्स कल्याण कोष से 12,000/- रू0 की छात्रवृत्ति कल्याण कोष से प्रदान की गयी।

राज्य में प्रथम बार महिला एवं पुरूष होमगाडर्स स्वयंसेवकों द्वारा निःशस्त्र युद्ध/आत्मरक्षा (Unarmed Combat/Self Defence) का प्रशिक्षणोंपरान्त मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्टगणों के सम्मुख प्रदर्शन किया गया।

होमगाडर्स जवानों का मोटरसाईकिल दस्ता ‘दहाड़’ जिसमें महिला एवं पुरूष होमगाडर्स जवानों द्वारा प्रतिभाग करते हुये उच्चकोटि के 18 कलाओं का प्रदर्शन मुख्यमंत्री के समक्ष किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री द्वारा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका-2024 एवं विभागीय कलैण्डर-2025 का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री द्वारा कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखण्ड डॉ.पीवीके प्रसाद, आई.पी.एस. के नेतृत्व में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की गयी।

इस अवसर पर शैलेश बगौली सचिव गृह, उत्तराखण्ड शासन, दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड, खजानदास, विधायक राजपुर, उमेश शर्मा विधायक आदि गणमान्य अधिकारी, समाजसेवी, उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी, स्थानीय जनता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अन्त में मुख्यमंत्री द्वारा संगठन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठनों के कार्यों तथा उनकें द्वारा वहन किये जाने वाले दायित्वों की अत्यन्त सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *