सीएम आवास में आम की 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग एक ही पेड़ में सीएम ने किया निरीक्षण – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सीएम आवास में आम की 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग एक ही पेड़ में सीएम ने किया निरीक्षण

देहरादून
मुख्यमंत्री आवास परिसर में उद्यान विभाग द्वारा एक पेड पर आम की 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की गयी। अरूनिमा, अरूनिका, अम्लिका, सूर्या, लालिमा, मल्लिका, निलय, आम्रपाली इत्यादि को मिलाकर कुल 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग एक पेड पर की गयी।
मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून डाॅ मिनाक्षी जोशी द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को इन प्रजातियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी। आवास परिसर में मौनपालन से भी इस वर्ष 22 किलो शहद का उत्पादन हुआ तथा मुख्यमंत्री द्वारा आज पुनः मौनपालन को बढ़ावा देने हेतु योजना बनाने हेतु निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री द्वारा उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को आवास परिसर में औद्यानिकी की अन्य गतिविधियां भी शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया। आवास परिसर में अगले वर्ष तक अनुमानित आम की 200 से भी अधिक प्रजातियाँ लगायी जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.