सीएम पुष्कर धामी महाभारत के अर्जुन हैं,अभिमन्यु नहीं…भाजपा एमएलए राम सिंह कैड़ा

देहरादून/नैनीताल

भीमताल से भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष व उपनेता प्रतिपक्ष कुमाऊं क्षेत्र से बनाकर भले ही चक्रव्यूह रचने का प्रयास किया हो, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां की जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे, उनकी एकतरफा जीत होगी।

विधायक कैड़ा ने कहा कि कांग्रेस कितना ही जोर लगा ले, मुख्यमंत्री धामी महाभारत के अर्जुन हैं, अभिमन्यु नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार विकास योजनाओं को गति देने का कार्य कर रहे हैं। वह जहां से भी उपचुनाव लड़ेंगे, उनकी प्रचंड जीत तय है और कांग्रेस अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में भीमताल सहित संपूर्ण राज्य में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की समस्याओं का समाधान हो रहा है।

मुख्यमंत्री से नेपाल के सांसद ने की मुलाकात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को नेपाल के सांसद महेश बसनेत ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच सम सामयिक विषयों पर चर्चा भी हुई।

मुख्यमंत्री से टीएचडीसी के सीएमडी आरके विश्नोई ने भी मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को टीएचडीसी द्वारा राज्य में संचालित जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.