मंगलौर सीट के विधायक की मृत्यु के बाद उपचुनाव करवाने को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात,सौंपा ज्ञापन – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मंगलौर सीट के विधायक की मृत्यु के बाद उपचुनाव करवाने को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात,सौंपा ज्ञापन

देहरादून

उत्तराखंड में पिछले दिनों मंगलौर विधानसभा के बसपा विधायक के देहांत के बाद मंगलोर सीट खाली है लेकिन देश के कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव लोकसभा के साथ है लेकिन मंगलौर सीट को निर्वाचन आयोग में इस लिस्ट में नही लिया।जिसपर शुक्रवार को इस मुद्दे पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधमंडल ने उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवी आरसी पुरषोत्तम से मुलाकात की।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सभी खाली सीटो पर उपचुनाव देश में हो रहे है उसी को देखते हुए उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर भी लोकसभा के साथ ही चुनाव कराए जाने चाहिए।

वही कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसोनी ने कहा कि 30 अक्टूबर को मंगलौर के विधायक का देहांत हुआ था लेकिन अभी तक उस सीट पर उपचुनाव नही हुआ है।

इसीलिए प्रतिनिधिमंडल उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से लोकसभा के साथ ही सीट पर उपचुनाव करवाने की मांग उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *