ऑस्ट्रेलिया में जलवा दिखाएंगे पिथौरागढ़ के बॉबी,अपने पहले सीनियर इंटरनेशनल करेंगे डेब्यू,इंडियन हॉकी टीम में धामी का फॉरवर्ड खिलाड़ी के लिए चयन

देहरादून

उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाने के बाद अब पिथौरागढ़ के बॉबी धामी देश की सीनियर हॉकी टीम से अपना पहला सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे।आज खेल के क्षेत्र से उपलब्धि की खबर ये है, कि भारत की राजधानी दिल्ली में हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 27 सदस्यी टीम की घोषणा की है और भारत का ऑस्ट्रेलिया से पहला मुकाबला 6 अप्रैल को पर्थ में खेला जाएगा इस टीम में पिथौरागढ़ जिले के कत्यानी गांव के निवासी बॉबी सिंह धामी भी शामिल हैं, जिन्हें भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम के फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।

बॉबी धामी इससे पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान भी रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बॉबी पेरिस ओलंपिक के संभावित खिलाड़ियों के कैंप में भी शामिल हैं। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को हर्षित महसूस हो रहा है, बल्कि पिथौरागढ़ के खेल प्रेमियों में भी आनंद की लहर छाई है।

पिथौरागढ़ जिले के कत्यानी गांव में रहने वाले बॉबी बचपन से ही मेहनती खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टनकपुर में अपने मामा एवं हॉकी कोच प्रकाश सिंह के साथ रहते हुए टनकपुर स्टेडियम में हॉकी की बारीकियां सीखीं। सामान्य परिवार के बॉबी सिंह धामी का अपनी मेहनत के दम पर पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का उप कप्तान बनना उत्तराखण्ड के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.