कांग्रेस की सरकारों ने जनता पर दया की और भाजपा सरकारों ने जनता से न्याय …मेयर सुनील गामा

देहरादून

आजादी के बाद से कांग्रेस की केंद्र एवं राज्यों की सरकारों ने जनता पर दया की और भाजपा सरकारों ने जनता के साथ न्याय किया।

देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ने आज भाजपा केदार मंडल की कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस में जमीन आसमान का अंतर है , वे राजनीति के लिए राजनीति करते हैं और हम समाज के लिए क्योंकि हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के अनुयाई है अर्थात हम संसाधनों मैं समाज के अंतिम व्यक्ति तक की हिस्सेदारी के पक्षधर है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि किस तरह कांग्रेसी सरकारों में मरीज के इलाज के लिए सांसदों, विधायकों एवं समाज के प्रभावशाली लोगों के चक्कर काटने पड़ते थे, परंतु भाजपा सरकार ने आयुष्मान कार्ड के द्वारा यह व्यवस्था ही समाप्त कर दी, अब व्यक्ति का इलाज उस कार्ड के उपयोग से हो जाता है अर्थात उसे किसी सिफारिश की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

महापौर ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घसियारी, पैरूल सहित कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब इन सभी योजनाओं को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे बढ़ा कर सबका साथ सबका विश्वास के मंत्र पर चल रहे हैं।

महापौर ने देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाए जाने के क्रम में किए जा रहे कार्यों का भी विवरण कार्यसमिति में दिया।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया ने कार्यकर्ताओं के समक्ष केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता जन जन तक केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को पहुंचाएं।

कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने पूरा प्रयास किया था कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संसद तक ना पहुंच पाएं , एक परिवार के सदस्यों को भारत रत्न देने वाली कांग्रेस ने उन्हें इससे वंचित रखा और भाजपा ने ना सिर्फ बाबा साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया बल्कि पंचतीर्थ में भी विकास कार्यों को अंजाम दिया।

महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने कोरोना महामारी काल में महानगर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि हम सेवा कार्य में व्यस्त थे और विपक्ष की राजनीति में , अब आगामी विधानसभा चुनाव में महानगर की सभी सीटें जीतकर उन्हें जवाब देने का समय आ गया है।

केदार नगर मंडल अध्यक्ष विजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई कार्यसमिति में दिनेश सती द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव का दर्शन लाल बिंजोला द्वारा अनुमोदन तथा विनोद रागढ़ द्वारा समर्थन किया गया।

कार्यसमिति में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खेम सिंह पाल , महानगर महामंत्री रतन चौहान ,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, महानगर मंत्री संजय सिंगल, पार्षद श्रीमती नीलम उनियाल, श्रीमती बीना नौटियाल के साथ ही भाजपा के वाणी विलास तिवारी, वीर सिंह पवार, गिरिराज उनियाल , संजय राठौर ,शोभा रावत , लक्ष्मी पवार ,विवेक डंगवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.