कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है,पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी कर समाज को एक नई दिशा दी है…गणेश गोदियाल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है,पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी कर समाज को एक नई दिशा दी है…गणेश गोदियाल

देहरादून

भाजपा तथा अन्य दलों के लोगों ने बडी संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो आगामी चुनाव में पार्टी का हाथ मजबूत करने का वायदा किया।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में विधायक फुरकान अहमद एवं प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी के सहयोग से पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी ने अपने साथियों तथा कर्नल निधिकान्त ध्यानी, कर्नल राजेन्द्र प्रसाद बर्थवाल एवं मेजर के.एन. शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपायक्ष एवं मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि कर्नल निधिकान्त ध्यानी, कर्नल राजेन्द्र प्रसाद बर्थवाल, एवं मेजर के.एन. शर्मा एवं हरिद्वार जनपद के पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। चाहे लोकसभा चुनाव हों, या विधानसभा चुनाव भाजपा ने झूठे वादे करने के अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नल निधिकान्त ध्यानी, मुल्कीराज सैनी एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

कर्नल निधिकान्त ध्यानी, कर्नल राजेन्द्र प्रसाद बर्थवाल एवं मेजर के.एन. शर्मा एवं श्री मुल्कीराज सैनी के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में टी.सी. भारती, अरविन्द सैनी, हरीश भटनागर, विक्रांत पुण्डीर, अफजाल, बीबी सैनी, इन्द्र सैनी, सचिन मुखिया, कौशिन्द्र कर्णवाल, विवेक सिंह, अनुज शर्मा, अंकित सैनी, संजीव सैनी, नितिन सैनी, मनजीत कुमार, लवदीप सिंह, विवेक सिंह, विशाल सैनी, हर्ष सैनी, रितेश कुमार, धर्मेन्द्र कश्यप, विनय चैधरी, सुमित कश्यप, सचिन कुमार, रोहित, अनुज कुमार, सोनू, तनुज कुमार, गौरव कुमार, अर्जुन सैनी, सोहनवीर सिंह, समय सिह, आदि शामिल थे।
इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, कै0 बलवीर सिंह रावत, मेजर हरिसिंह चैधरी, कर्नल एस.पी. शर्मा, कर्नल मोहन सिंह रावत, आशा टम्टा, राव शेर मोहम्मद, श्याम सिंह, मनोज तलियान, नारायण सिंह नेगी, सहदेव प्रसाद शर्मा, सीएम भट्ट, बीएस बिष्ट, के.एस. राणा आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *