पूरे देश मे कांग्रेस ही एकमात्र राजनीतिक दल है जहां मूल्यों और सिद्धांतों के लिए अपना सर्वस्व दिया जाता है…गणेश गोदियाल

देहरादून 15 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ध्वजारोहण कर समस्त देश व राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिह भी उपस्थित थे। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान गाते हुए ध्वज को सलामी दी तथा मिष्ठान वितरण किया गया।

इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय से स्वतंत्रता मार्च निकाला।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सर्व प्रथम हम आजादी के उन वीर शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं जिनकी कुर्बानियों की बदौलत हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। हमें आजादी के मूल्य को समझना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है और जिन आदर्शों और सपनों के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए जिन सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनकी कुर्बानी के लिए कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें सदैव याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन आदर्शों, सिद्धांतों और मूल्यों के लिए देश के रणबांकुरों ने अपने प्राण दिये थे उन मूल्यों की रक्षा का कार्य कांग्रेस करती रही है और करती रहेगी। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति के लिए जिन आन्दोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किये हैं उन्हें भी हम नमन करते हैं।

श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास की दिशा देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंण्डित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी से लेकर मनमोहन सिंह , सोनिया गांधी , राहुल गांधी तक कांग्रेस ने इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया तथा विकास के नये आयाम दिये। स्व0 इन्दिरा गांधी , स्व0 राजीव गांधी की शहादत को याद करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि हमें यह कहने में गर्व हैं कि पूरे देश के अन्दर कांग्रेस ही एक ऐसा राजनैतिक दल है जिसने उन मूल्यों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए सबसे अधिक कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विकास के मार्ग पर बहुत तेजी से आगे बढ़ कर विश्व में अपना एक विशेष स्थान बनाया है वहीं आज पूरा विश्व भारत को एक आर्थिक शक्ति के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव साम्प्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाने में सफलता प्राप्त की। कांग्रेस आज दावे के साथ कह सकती है कि आज बेसक हम केन्द्र व राज्य में सत्ता में न हो परन्तु विपक्ष के रूप में भी कांग्रेस लोकतांत्रिक मर्यादा में रहते हुए जनभावनाओं के अनुरूप केन्द्र व राज्य की की वर्तमान सरकारों पर सही दिषा में चलने के लिए दबाव बनाये रखेगी।

श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि आज भारत के पड़ोसी देशों द्वारा देश की सीमाओं पर जिस प्रकार का माहौल बनाया जा रहा है वह चिन्ता का विषय है परन्तु भारत के वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के उन तमाम सेनानियों को बधाई देते हैं जो कांग्रेस के मूल्यों के लिए गली-गली, गांव-गांव अलख जगाये रखने को काम कर रहे हैं। हम राज्य निर्माण के आन्दोलनकारियों को भी बधाई देते हैं जिनके संघर्ष और बलिदान से उत्तराखण्ड राज्य की प्राप्ति हुई है। हम सबको प्रदेश के विकास के लिए मिलजुल कर काम करना है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने स्व. राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी,ओबीसी कमीशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पी.के. अग्रवाल, गोदावरी थापली, ताहिर अली, एआईसीसी प्रवक्ता जरिता लैतफलांग, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, मथुरा दत्त जोशी, राजेन्द्र भण्डारी, सुरेन्द्र रागड़, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सेवादल के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, डाॅ. प्रतिमा सिंह, नीनू सहगल, प्रदेश सचिव शांति रावत,टीटू त्यागी, मंजुला तोमर,पूर्व पार्षद आनंद त्यागी, सीताराम नौटियाल, संग्राम पुण्डीर, मंजू त्रिपाठी, दीप बोहरा, डाॅ. प्रदीप जोशी, सुरेन्द्र सिंह आर्य, सुनित सिंह राठौर, संजय किशोर, गौरव सिंह, नवीन पयाल, संदीप चमोली,, पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिंह, मेज. हरिसिह चैधरी, विकास नेगी, सूरत सिंह नेगी, नागेश रतूड़ी, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, कमलेश रमन, अर्जुन सोनकर,वीरेंद्र पोखरियाल,मदन लाल,सावित्री थापा, आनन्द बहुगुणा, जसवीर राणा, मनमोहन शर्मा, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, धर्म सिंह पंवार, प्रणीता बड़ोनी, अमरजीत सिह, विशाल मौर्य, युवा कांग्रेस के भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत, विजय रतूड़ी मोन्टी, विरेन्द्र नेगी, मनीष नागपाल, नीरज त्यागी, राहुल प्रताप राणा, शोभाराम, ललित भद्री, अनिल नेगी, सुलेमान अली, अनुराधा तिवारी, महेश जोशी, अनिल रावत, मोहित नेगी, सशाीला देसाई, राजकुमारी क्षेत्री, उद्धिमा टोलिया, कृष्णपाल, ललित थपलियाल, मंजू चैहान, राजेन्द्र चैहान, चन्द्र प्रकाश, सी.के. चहल, गीता खत्री, उमा रावत, इन्दू सिंह, अशा थापा, मदन कोहली, पूनम कण्डारी, आनन्द खुशबू, अरूणा कुमार, शालिनी चीधरी, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.