कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नीतियों सहित कांग्रेस के घोषणा पत्र पर की बातचीत

देहरादून

विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तराखंड में प्रचार भी चरम पर पहुंच रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का रुख उत्तराखण्ड़ की ओर है।

ऐसे में शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उत्तराखण्ड पहुंचे। देहरादून राजीव भवन में दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल दर सवाल किए।उन्होंने राज्य में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी अपनी राय बताई।

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र की नीतियों पर कहा कि देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लोगों को सौगात देने की बात कही है। उन्होंने 500 के पार एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम न बढ़ने की घोषणा को बेहतरीन बताया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने,किसानों को राहत और युवाओं को रोजगार सहित कई अन्य मुद्दों को भी टच किया।

केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2014 से ही लोगों को ठगने का काम किया है। भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के साथ बने छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी काफी पीछे खड़ा कर दिया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ओवैसी और भाजपा दोनों के बीच साठगांठ है। ऐसे में देश में यह माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है जैसे 2014 से पहले राम का अस्तित्व खत्म हो गया था। आज मुद्दा मंदिर मस्जिद का नहीं बल्किए महंगाई बेरोजगारी और गरीबी का है। सत्ता में बैठी भाजपा ने अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ा दी है। साथ ही जिस राज्य में चुनाव होता है वहां विरोधियों के खिलाफ झूठे और पुराने केस थोपकर ईडी और सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्थाओं का भाजपा राजनीतिक इस्तेमाल करती है। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभए केंद्रीय प्रवेक्षक मोहन प्रकाशए कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षिए संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशीए गरिमा महरा दसोनीए लालचंद शर्मा व शिल्पी अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.