पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दून के नेहरू वार्ड में दी श्रद्धांजलि

देहरादून

स्वतन्त्रता संग्राम की गौरवपूर्ण घटनाओं के साक्षी कारावास स्थित नेहरू वार्ड में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने माल्यार्पण कर नमन किया। उनकी पुण्यतिथि पर नेहरू के पदचिन्हों का अनुसरण करने का प्रण लिया। इससे पहले प्रीतम सिंह ने अन्य कोंग्रेसियों के साथ कांग्रेस मुख्यालय में भी नेहरू के चित्र पर माल्यर्पण किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,सेवादल प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,पूर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी,पार्षद अर्जुन सोनकर, अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर रायपुर विधानसभा के एमडीडीए डालनवाला सामदायिक भवन में भी जवाहरलाल नेहरू को।श्रद्धाजंलि दी गयी। आजाद हिंदुस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जवाहरलाल नेहरु की 57 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर डालनवाला सामदायिक भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की गई।
उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पर्व प्रदेश सचिव टीटू त्यागी एवम महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने इस मौके पर पंडित नेहरू के देहरादुन के सम्बन्धो को बताया। साथ में सेवादल के प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, महानगर सेवा दल के अध्यक्ष राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष कृष्णपाल,उपाध्यक्ष ललित थपलियाल व अन्य प्रदेश के महानगर के और जिले के कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पंडित जवाहरलाल नेहरु को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.