कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेशावर काण्ड के महानायक वीर चन्द्र सिह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्वांजलि

देहरादून

 

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेशावर काण्ड के महानायक बीर चन्द्र सिह गढ़वाली की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि अर्पित की गई।

 

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली के अध्यम साहस का बखान करते हुए कहा कि अंग्रेज सेना के आदेश के बावजूद भी वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली ने आजादी के आन्दोलन की लड़ाई लडने वाले निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना दिया था।

 

अंग्रेजों ने वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली की सारी संपत्ति जप्त कर दी थी उनकी वर्दी को उनके शरीर से काट-काट कर अलग कर दिया गया, उनको हवलदार मेजर से सैनिक बना दिया गया। परन्तु वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली ने कभी भी अपने सिद्वान्तों के खिलाफ समझौता नही किया। उन्होेने कहा कि उनके अध्यम साहस से केवल उत्तराखण्ड का ही नही बल्कि पूरे भारत वर्ष का मस्तक ऊॅचा हुआ हैं। इस अवसर पर सारस्वत ने कहा कि वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली जी जैसे महान यौद्वा बार उत्तराखण्ड की देवभूमि में जन्म लेते रहेें। उत्तराखण्ड उनका सदैव ऋणी रहेगा।

 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी,मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, नजमा खान, महामंत्री राजेन्द्र शाह, गोदावरी थापली, मनीश नागपाल, महेन्द्र सिह नेगी गुरू जी, प्रवक्ता राजेश चमोली, शिशपाल बिष्ट, सुजाता पॉल, सुमित्रा ध्यानी, नवनीत सती, किशोर सिंह अस्वाल, शैलेन्द्र शेखर करगेती, अनुराधा तिवाडी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.