कांग्रेसियों ने बढ़ते सिलिंडर के दाम ओर महंगाई के खिलाफ फूंका भाजपा का पुतला

देहरादून

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून महानगर कांग्रंेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सिलिंडर के साथ प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है वही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, उन्होंने कहा कि जीरो टॉलिरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है देश का किसान पिछले एक साल से सडकों पर रात गुजार रहा है तथा कर्ज में डूब कर आत्महत्या को मजबूर है।
लालचंद नें कहा केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार कई बार रसोई गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ाकर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदारों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंहगाई और कोरोना महामारी की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर उसे भूखे पेट सोने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री की अनभिज्ञता के कारण गिरती अर्थ व्यवस्था का बोझ आम आदमी पर डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी पार्टी के राष्ट्रीय नेता इन वादों को चुनावी जुमला कह कर देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ बड़े घरानों को पल्लवित-पोषित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और स्वयं नरेन्द्र मोदी चुनावों के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा करते हैं परन्तु आज मंहगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चौगुनी वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के बाद पेट्रोल के दाम तथा डीजल के दाम बढ़ोतरी कर मंहगाई से आम जनता की कमर तोड दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंहगाई की मार यहीं पर नहीं रूकी पिछले एक साल में सरसों के तेल में 53 रूपये, सूरजमुखी तेल में 62 रूपये, सोयाबीन तेल में 53 रूपये तथा बनस्पति घी में 41 रूपये की वृद्धि के साथ ही दलहनों के दामों में की गई बेतहाशा वृद्धि के कारण आम आदमी की थाली से दाल गायब होने लगी है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में 25 रूपये की भारी वृद्धि कर गैस सिलेण्डर 900 रूपये पार कर गया है जिससे गरीब का चूल्हा जलना कठिन दिखाई दे रहा है।
उन्होनेे कहा कि भाजपा जनता को झूठे वायदों से बर्गलना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के प्रपंच को समझ चुकी है अब बहकावे में न आएगी । आज प्रदेश के हालत बद से बदतर हो चुकी है। जो सरकार गरीब को रोटी उपलब्ध नही करा सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव टीटू त्यागी, पार्षद अर्जुन सोनकर,प्रकाश नेगी, इलियास,कोमल बोहरा,जगदीश चौहान,महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन,विरेन्द्र पोखरियाल,संगीता गुप्ता, मीना रावत, रीता रानी, शांति रावत प्रणीता बडोनी, सावित्रि थापा, पूनम कंडारी, , प्रियंका थापा, राजकुमार,मंजू, इतात खान, सचिन थापा, दीप बोहरा, मुकेश सोनकर, अमीर चंद, पुनित ंिसह, सुजल सोनकर, जय ंिसह, मुन्ना, राहुल प्रताप, आषीश सक्सेना, देवेन्द्र ंिसह, सोमपाल, नीरज नेगी, रौबिन, दीपक थापा, पियुश भंडारी, प्रियांषु,, सोम वाल्मिकि, अजय रावत, गौतम सोनकर, आषीश भारद्वाज, दीवान सिंह बिश्ट, हरेन्द्र चौधरी, दीपक थापा, अनुराग गुप्ता, अनिल उनियाल, मुकेश रेगमी, रिपु दमन ंिसह, विजय कुमार गुप्ता, रमेष कष्यप, अनिल नेगी, मधुसूदन सुंदरियाल, देवेन्द्र सिंह, आषीश रतूड़ी, कमलेष पंत, संदीप, सीटू, आषीश गुसांई, प्रदीप डोभाल, राजू मौर्य, भावन डोगरा, संजय थापा,शोभा राम, राहुल षर्मा, सौरभ नौटियाल, राजू प्रजापति, संजय शर्मा, राजू कन्नौजिया, राजू बहुगुणा, अमन कुमार बंटू अखिल पंवार, वाहीद, राजू मौर्य, डेविड, इकराम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.