उत्तराखण्ड कांग्रेस विचार विभाग में निष्क्रिय पदाधिकारियों के जगह नए ऊर्जावान लोगो की नियुक्ति में 4 नए पदाधिकारी जुड़े

देहरादून

 

उत्तराखण्ड राज्य में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुये प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग अनेक बुद्धिजवियों एवं युवाओं को पार्टी से जोडने के लिए अनेक कार्यक्रम करने जा रहा है। AICC मुख्यालय दिल्ली में विचार विभाग की राष्ट्रीय चेयरपर्सन डाॅ. गिरिजा व्यास की अध्यक्षता में हुयी बैठक में अनेकों निर्णय लिये गये।

 

बैठक से लौटकर उत्तराखण्ड कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमेन डाॅ. प्रदीप जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग द्वारा राजीव गांधी की जयन्ती पर प्रारम्भ की गयी कांग्रेस विचार यात्रा निरंतर जारी रहेगी तथा कंाग्रेस के विचार आपके द्वारा अभियान के माध्यम से शिक्षक घर घर में कांग्रेस के लिए कार्य तथा विचारों अवगत करायेंगें, आगामी 12 सितम्बर को देहरादून में बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, तथा सितम्बर माह में बडी़ संख्या में बुद्धिजीवियों केा कांग्रेस में शामिल कराया जायेगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्ति दी जायेगी।

इसी क्रम में निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है।

डाॅ0 समीर सिंह – प्रदेश उपाध्यक्ष

गौरव शर्मा – हरिद्वार जिलाध्यक्ष

पीयूष शर्मा – जिलाध्यक्ष रूड़की जिला (संगठनात्मक)

नरेन्द्र त्यागी – महानगर अध्यक्ष रूडकी

Leave a Reply

Your email address will not be published.