कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा और भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज़ आज – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा और भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज़ आज

देहरादून

उत्तराखंड में 2022 के शुरू में ही होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मूक युद्ध शुरू हो गया है। कांग्रेस सूबे की सत्ता की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के क्षेत्र खटीमा से ही आज से परिवर्तन यात्रा का आगाज़ कर रही है वहीं, बीजेपी भी प्रदेश में माहौल बनाने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के गढ़ श्रीनगर से आज ही शुरू कर रही।

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तराखण्ड में सियासी पारा चढ़ता दिख रहा है। सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पूरी ताकत से हाथ-पांव मार रही है जिसको लेकर शीर्ष नेतृत्व 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर शीर्ष नेतृत्व निगाह जमाए हुए है।वहीं भाजपा की तैयारी भी है कि किसी भी तरह से सत्ता हाथ से जाने न पाए इसके लिए पार्टी एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.