डी.के. पाल को मिला उत्तराखंड इंटक के प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व, जताया आभार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डी.के. पाल को मिला उत्तराखंड इंटक के प्रदेश महामंत्री संगठन का दायित्व, जताया आभार

देहरादून

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), उत्तराखंड में महामंत्री संगठन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर धर्मेन्द्र कुमार पाल (डी.के. पाल) ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत जी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व, इंटक के पदाधिकारियों, सभी मजदूर साथियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

डी.के. पाल ने कहा कि मेरे लिए यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि उत्तराखंड के मेहनतकश मजदूरों के सम्मान, अधिकार और हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प है। संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए प्रेरणा और नई ऊर्जा का स्रोत है। साथ ही कांग्रेस एवं इंटक के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मजदूर साथियों एवं शुभचिंतकों का भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *