प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप निदेशक (इंटेलिजेंस एंड कोऑर्डिनेशन) के पद पर हुए नियुक्त

देहरादून

उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप निदेशक (इंटेलिजेंस एंड कोऑर्डिनेशन) के पद पर नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने नॉन-सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत उनकी नियुक्ति को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए मंजूरी प्रदान की है।

गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड सरकार को पत्र भेजकर आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को उनके वर्तमान दायित्वों से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया गया है, ताकि वह नई दिल्ली स्थित WCCB मुख्यालय में अपने नए केंद्रीय दायित्व का कार्यभार संभाल सकें।

नई जिम्मेदारी के तहत मीणा वन्यजीव अपराध से जुड़ी खुफिया सूचनाओं के संकलन, विश्लेषण और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय जैसे महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़े रहेंगे। वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने में WCCB की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उत्तराखंड जैसे वन एवं वन्यजीव संपदा की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य से जुड़े वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। पांच वर्ष की इस नियुक्ति के दौरान मीणा WCCB के खुफिया एवं समन्वय तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *