प्रत्येक विभाग मे एक सेवा निवृत फौजी तैनात कर दो भ्रष्टाचार स्वत: ही कम हो जाएगा.. मे. जन. एम एल असवाल

देहरादून

एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सैनिक संस्था की नेशनल वेनगार्ड के प्रशासनिक सदस्य मेजर जनरल एम एल असवाल ने कहा की देश में जब जब भी कोई आपदा आई तो फौज को बुलाया लिया गया और स्थिति नियंत्रण में आई। उत्तर काशी में भू स्खलन हुआ हो, भुज मे भूकंप आया हो, अंडमान मे सुनामी आई हो, कलकत्ता में बाढ़ आई हो, कॉमनवेल्थ गेम में पुल टूटा हो यानि कोई भी विषम स्थिति रही हो फौज को ही बुलाया गया और आपदा नियंत्रण में कर ली गई।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल एम के शर्मा ने कहा की आज भ्रष्टाचार भी एक आपदा बन चुकी है इसे नियंत्रित करने का सबसे अच्छा, सबसे जल्दी और सबसे प्रभाव एक ही रास्ता है की नगर निगम से पार्लियामेंट तक हर स्तर पर एक सेवा निवृत्त गौरव सेनानी को तैनात कर दो। इस विषय के पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था का 16 वां राष्ट्रीय अधिवेशन हिलोरी वाटिका भनियावाला में 19 फरवरी 2023 को आयोजित किया जा रहा है।

इस अधिवेशन में उत्तराखंड के राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। प्रो. पवन सिन्हा गुरु, आचार्य डा लोकेश मुनि, आंध्रा सरकार के सलाहकार राजन छिब्बर, लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनी बक्सी, लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग विशिष्ट अतिथि होंगे।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था गौरव सेनानियों और देश भक्त नागरिकों का एक 22 वर्ष पुराना, पंजीकृत अराजनैतिक संगठन है। इसकी छोटी छोटी शाखाएं 22 प्रदेशों में कार्यरत है। इस राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के महाराष्ट्र, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, तमिल नाडु, तेलंगाना, पोर्ट ब्लेयर, दादरा नगर हवेली, बिहार , मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक गौरव सेनानी बी पी शर्मा, गौरव सेनानी अशोक वर्मा,महिला विंग की अध्यक्षा सीमा त्यागी, संयोजक श्वेता तलवार ने बताया की इस अवसर को यादगार बनाने के लिए एक स्मारिका भी प्रकाशित की जा रही है।

बाहर से आने वाले सदस्यों के लिए तीन होटल भी बुक किए गए है। इस अधिवेशन के निष्कर्ष को राज्यपाल के द्वारा प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी राष्ट्रीय अधिवेशन का संचालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.