इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अशोक सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष,आर श्रीनिवासन सचिव बने वहीं उत्तराखंड से गुरदयाल उपाध्यक्ष,नीरज त्यागी सचिव और देव सिंह स्थाई आमंत्रित सदस्य हुए निर्वाचित

देहरादून/ कानपुर
इंडियन नेशनल डिफेंस वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) के विगत दिनों कानपुर में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में अशोक सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष और आर श्रीनिवासन को महामंत्री चुना गया है। वहीं मध्यप्रदेश से जय मूर्ति मिश्रा एवं अरुण दुबे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए तथा आनंद शर्मा एवं अमित चौबे को राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। संतोष सोनी, हृदेश यादव, संतराम रजक, अमित चौहान, संतोष मिश्रा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए एवं मध्य प्रदेशसे 11 प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी, स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

जबकि उत्तराखंड से उत्तराखंड से सरदार गुरुदयाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,नीरजकांत त्यागी सचिव,देवसिंह पंवार स्थाई आमन्त्रित सदस्य एवम कलीम अहमद को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

28 से 29 जनवरी 2023 को कानपुर में फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में 2023 से 2025 तक के लिए चुने गए समस्त श्रमिक नेताओं को एमपी डिफेंस काउंसिल के अध्यक्ष अरुण दुबे एवं महासचिव जय मूर्ति मिश्रा ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पारित प्रस्तावों के अनुसार कर्मचारी हित के लिए अभियानों में जुट जाने का आव्हान किया। श्रमिक नेता भूपेंद्र तोमर, आनंद मिश्रा, प्रवीण पटेल, राजीव रंजन, अविनाश भटकर, शेख महबूब, राकेश जयसवाल, सिद्धार्थ ठाकुर, अनुपम भौमिक, धर्मेंद्र रजक, मोहम्मद नसीम, मुकेश पांडे, अनिल गुप्ता इत्यादि में निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.