कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन की पूर्व सन्ध्या पर राशन किट एवम मास्क वितरित किये – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन की पूर्व सन्ध्या पर राशन किट एवम मास्क वितरित किये

देहरादून
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा आज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर महानगर कांगेस कमेटी देहरादून के सहयोग से कोरोना महामारी के बचाव हेतु देहरादून महानगर के कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड नं0 41 इन्दिरापुरम में जरूरतमंदों की सहायता हेतु खाद्यान्न किट एवं मास्क आदि सामग्री वितरित की गई।
उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड नं0 41 इन्दिरापुरम में जरूरतमंदों की सहायता हेतु खाद्यान्न किट एवं मास्क आदि वितरित किये। इस अवसर पर श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है। रोज मर्रा के मजदूरी कार्य करने वाले श्रमिक परिवार इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में हम सभी का दायित्व बन जाता है कि आगे बढ़कर ऐसे परिवारों की यथा संभव सहायता करें। उन्होंने महानगर कांग्रेस कार्यकार्ताओं का इस बात के लिए भी धन्यवाद किया कि उन्होंने लाॅक डाउन के चलते महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों की हर संभव सहायता की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामकुमार वालिया, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मीना रावत, हरेन्द्र चाौधरी, संतोष सैनी, आजाद वर्मा, मोहन नौटियाल, बब्बन, अनीता दास, केवल पुंडीर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.