डीएम सोनिका निकली राजधानी की सड़कों पर उन्होंने गड्ढे भरान और ड्रेनेज के कार्यों में लापरवाही ना बरतने को दिये आदेश – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डीएम सोनिका निकली राजधानी की सड़कों पर उन्होंने गड्ढे भरान और ड्रेनेज के कार्यों में लापरवाही ना बरतने को दिये आदेश

देहरादून

जिलाधिकारी सोनिका ने देर रात शहर की सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजपुर रोड, राजपुर रोड से क्रॉस मॉल रोड, ईसी रोड से होते हुए सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर निरीक्षण करते हुए आगे बढ़ी और आईटी पार्क होते हुए कैनाल रोड से राजपुर रोड तक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि प्रांतीय खंड/ निर्माण खंड, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों के गड्डे भरान के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़कों पर जलभराव ना हो इसके लिए उचित व्यवस्थाएं की जाए तथा सड़कों पर गड्ढे ना रहे जहां पर गड्ढे हैं वहां पर गड्डे भरकर पैच वर्क कर लिया जाए ताकि आमजन को परेशानी ना हो तथा किसी प्रकार की दुर्घटना घटित ना हो। इसका विशेष ख्याल रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एवं प्रांतीय खंड के अधिकारी सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी का निरीक्षण देर रात जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *