हाई कोर्ट ने एच एन बहुगुणा गढ़वाल,केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध डीएवी समेत नौ कॉलेजों के मामले में संबद्धता हटाने को लेकर लगाई रोक – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हाई कोर्ट ने एच एन बहुगुणा गढ़वाल,केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध डीएवी समेत नौ कॉलेजों के मामले में संबद्धता हटाने को लेकर लगाई रोक

देहरादून/नैनीताल

उत्तराखंड हाईकोर्ट से शिक्षा को लेकर सोमवार को बड़ी अपडेट आई।

जिसमे उत्तराखंड के नैनीताल हाई कोर्ट ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज देहरादून सहित नौ अन्य कॉलेजों की संबद्धता समाप्त किए जाने को लेकर कॉलेज मैनेजमेंट की याचिका पर सुनवाई की।

सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खण्डपीठ ने संबद्धता समाप्त करने के आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही कोर्ट ने केंद्रीय विश्वविद्यालय से मामले में तीन सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है।

कॉलेज प्रबंधन ने उच्च न्यायलय में याचिका दायर कर कहा है कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने डीएवी कॉलेज सहित नौ अन्य कालेजों की संबद्धता समाप्त कर दी है। जिसमें देहरादून के बड़े बड़े कॉलेज भी शामिल हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कॉलेजों की संबद्धता समाप्त करते हुए उनकी विश्वविद्यालय की बेबसाइट से भी नाम हटाने के आदेश दिए गए हैं।जिसकी वजह से हजारों बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है।

दायर की गई याचिका में यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने बिना किसी कॉलेज का पक्ष सुने, बिना नियमावली का अवलोकन किए उनकी संबद्धता समाप्त कर डाली। इसलिए इस आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाये। हालांकि इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने संबद्धता समाप्त करने के आदेश पर रोक लगाने से प्रदेश के हजारों बच्चो को राहत मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *