डोईवाला पुलिस ने विश्व तंबाकू दिवस पर ऑपरेशन मर्यादा के तहत किए 31 हुडदंगियों के चालान,7750 रूपए जुर्माना भी वसूला

देहरादून/डोईवाला

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर डोईवाला पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही कर नदी में शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 31 व्यक्तियों का चालान करते हुए वसूला 7750 रूपये का जुर्माना।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत धार्मिक स्थलो व पर्यटक स्थलो पर शराब पीने वालो, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी डोईवाला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा टीम गठित कर पर्यटक स्थल गुलरघाटी नदी में ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा पर्यटक स्थल मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा, सड़क किनारे व नदी मे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान गूलर घाटी नदी मे शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये 31 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 7750 रूपये जुर्माना वसूला गया वहीं सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालान भी किया गया। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी गलती मानी व माफी मांगी गई। सभी को हिदायत दी गई की दोबारा ऐसा न करे। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। अभियान लगातार जारी है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किशन देवरानी चौकी प्रभारी हर्रावाला थाना डोईवाला देहरादून,उ0नि0 सुमित चोधरी ,हेड कांस्टेबल दीपक नेगी,कांस्टेबल विकास रावत,महिला कांस्टेबल बबीता रावत, हेड कासटेबल प्रवीण संधू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *