दून पुलिस ने किया गिरफ्तार मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नशा तस्कर,कब्जे से 3 लाख ₹ से अधिक कीमत की अवैध स्मैक व प्रयुक्त सेंट्रो कार बरामद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून पुलिस ने किया गिरफ्तार मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नशा तस्कर,कब्जे से 3 लाख ₹ से अधिक कीमत की अवैध स्मैक व प्रयुक्त सेंट्रो कार बरामद

देहरादून

सीएम धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली प्रेम नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक – 20/05/26 को 01 सेंट्रो कार UA 07 N 0903 से 01 नशा तस्कर मोनिस को 12.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, कार की तलाशी में उसके अंदर 01 अलग नंबर की नंबर प्लेट बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर पर धारा 8/21/29 /60 एनडीपीएस एक्ट 318(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के चलते उसके द्वारा कई लोगों से उधार लिया गया था जो उस पर लगातार पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे, जिसके चलते जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह शाकिब नाम के एक युवक से उक्त स्मैक खरीद कर लाया था, जिसे वह रात्रि के समय मे हॉस्टल और पीजी मे रहने वाले लडको को छोटी -2 मात्रा मे बेचकर अधिक मुनाफा कमाने के लालच मे पौंधा रोड पर आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद नंबर प्लेटों के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस से बचने के लिए वाहन में अलग अलग नंबर प्लेटो का इस्तेमाल करना बताया गया।

*नाम पता अभियुक्त :-*

1- मोनिस पुत्र सरीफ निवासी कस्बा मंडावर वार्ड नंबर 6 मोहल्ला छात्री वाला कुआं नियर पड़ोसी कमरू, थाना मंडावर, जिला बिजनोर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्राह्मण वाला, थाना पटेलनगर, उम्र 24 वर्ष

*नाम पता वांछित अभियुक्त :-*

1- शाकिब

*बरामदगी:-*

1- 12.25 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 03 लाख 60 हज़ार ₹)

2- सेंट्रो कार UA 07 N 0903

3- 01 अन्य फर्जी नंबर प्लेट

*पुलिस टीम ..

1- उ०नि० जैनेन्द्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली

2- हे०कां० महेश चंद

3- कां० वीरेंद्र भंडारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *