दून के हरिद्वार रोड स्थित पेनेशिया अस्पताल में एसी में धमाके से अस्पताल में फैली आग,एक बुजुर्ग महिला की मौत, 10 मरीज अन्य अस्पतालों में भर्ती,3 पुलिसकर्मी घायल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून के हरिद्वार रोड स्थित पेनेशिया अस्पताल में एसी में धमाके से अस्पताल में फैली आग,एक बुजुर्ग महिला की मौत, 10 मरीज अन्य अस्पतालों में भर्ती,3 पुलिसकर्मी घायल

देहरादून

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के हरिद्वार रोड स्थित पेनिसिया अस्पताल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में अचानक ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आईसीयू धुएं और जहरीली गैस से भर गया, जिससे अचानक ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। धुएं से भरे आईसीयू में जान जोखिम में डालकर पुलिसकर्मियों ने मरीजों को बाहर निकाला और कई मरीजों की जिंदगी बच ग़ईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात इतने गंभीर थे कि कुछ देर होने पर हादसा इससे से भी बड़ा साबित हो सकता था।

रेस्क्यू के दौरान कई मरीजों और पुलिसकर्मियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी उसके बावजूद सभी को तत्काल कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे में आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती 60 वर्षीय वीरवती, निवासी कांवली बल्लीवाला, की उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना में कुल 13 लोग प्रभावित हुए, जिनमें 10 मरीज और राहत कार्य में जुटे तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। हादसे की सूचना पर एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट बताया जा रहा है। पुलिस और राहत टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते समय रहते सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार (ट्रैफिक)

कांस्टेबल बृजमोहन रावत

कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी

राहत एवं बचाव अभियान में शामिल टीम में थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में एसआई धनीराम पुरोहित, एसआई गिरीश बडोनी, एसआई अमित रॉड और एएसआई अंशुल बर्थवाल समेत पुलिस टीम ने साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर कई लोगों की जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *