दून पुलिस के हत्थे चढ़ा फ़र्ज़ी RPF अधिकारी, लोगो पर रौब झाड़ कर रहा था उगाही का प्रयास,आरोपी से नीली बत्ती लगी गाड़ी और पी कैप बरामद – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून पुलिस के हत्थे चढ़ा फ़र्ज़ी RPF अधिकारी, लोगो पर रौब झाड़ कर रहा था उगाही का प्रयास,आरोपी से नीली बत्ती लगी गाड़ी और पी कैप बरामद

देहरादून/डोईवाला

डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था पुलिस को अभियुक्त से नीली बत्ती लगी आर्टिगा कार व आरपीएफ की पी-कैप बरामद हुई है।

बताते चलें कि अपराधियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य मे प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

इस क्रम मे कोतवाली डोईवाला पुलिस व आरपीएफ देहरादून की संयुक्त टीम को दिनांक 05/11/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो खुद को आरपीएफ मे वरिष्ठ अधिकारी बता रहा है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है, उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास रेलवे लाईन के समीप चैकिंग के दौरान आर्टिंगा वाहन, जिसमे नीली बत्ती लगी थी व कार के डैशबोर्ड पर आरपीएप की पीकैप भी रखी थी, उक्त वाहन मे एक संदिग्ध व्यक्ति, जो खुद को आरपीएफ मे सहायक सुरक्षा आयुक्त (AC) मुरादाबाद मंडल बताकर चालकों व आने जाने वालो लोगो पर रौब झाड़ते हुए किसी प्रकार की ठगी अथवा फर्जीवाडा करने की फिराक मे प्रतीत हो रहा था, उक्त व्यक्ति से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा अपना नाम स्मित कुमार पुत्र श्री राजीव शर्मा निवासी: ग्राम शिवाला कला, पोस्ट ऑफिस शिवाला कला, थाना शिवाला कला, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) बताया गया।

पूछताछ मे उक्त व्यक्ति द्वारा अपने अधिकारी होने के सम्बन्ध मे कोई पहचान पत्र उपलब्ध नही कराया। पुलिस टीम द्वारा मंडल मुख्यालय आरपीएफ से उक्त सम्बन्ध मे जानकारी की तो इस नाम से कोई अधिकारी होना प्रकाश मे आया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आरपीएफ में नियुक्त अधिकारी नहीं है और कर्जे में डूबे होने के कारण लोगों पर रोब दिखाकर आसानी से पैसा कमाने के लिए फर्जी अधिकारी बनकर घूम रहा था।

उक्त व्यक्ति द्वारा किये जा रहे अपराध के दृष्टिगत डोईवाला पुलिस व आरपीएफ टीम द्वारा स्मित कुमार उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया व नीली बत्ती लगी मारुति सूजुकी अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नं0 UK 07 HQ 2387) को सीज कर कोतवाली डोईवाला पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0स0 343/2026 धारा 204/205 बीएनएस पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है, अभियुक्त के आफराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*बरामदगी :-*

1- मारुति सूजुकी अर्टिगा कार (रजिस्ट्रेशन नं0 UK 07 HQ 2387) –

2- नीली बत्ती

3- आरपीएफ (RPF) सहायक सुरक्षा आयुक्त की पिकैप (कैप) व बैच

*पुलिस टीम :-*

1- व०उ०नि० सचिन पुण्डीर

2- अ०उ०नि० ईश्वर सैनी

3- हे०का० संजय कुमार

4- का० अश्वनी कुमार

*पुलिस टीम RPF*

1- नि० पंकज कुमार

2- उ०नि० रामभरोसे

3- हे०कां० अशोक नौटियाल

4- कां० सम्राट चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *