दून पुलिस ने किया 9 माह से फरार 10000/- रू0 के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून पुलिस ने किया 9 माह से फरार 10000/- रू0 के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार

देहरादून

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2023 में कांवड मेले के दौरान कांवड़ियों के ऊपर पथराव किये जाने के कारण दंगा एवं बलवे का दर्ज हुआ था अभियोग। पुलिस ने 9 महीने बाद किया गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर संपूर्ण जनपद में ईनामी/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चोई बस्ती रामपुरकला थाना सहसपुर से दंगा एवं बलवे में 09 माह से फरार चल रहे इनामी अभियुक्त मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल रशीद को मु0अ0सं0: 184/23 धारा 147, 148, 153ए, 295, 341, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट में गिरफ्तार किया गया ।

नाम/पता अभियुक्त

मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल रशीद निवासी चोई बस्ती रामपुर कला थाना सहसपुर देहरादून,उम्र 30 वर्ष

पुलिस टीम..

1-उप निरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी

2-उपनिरीक्षक विवेक भंडारी

3-कांस्टेबल सुशील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *