अमेरिकन पर्यटक के चेहरे पर दून पुलिस ने लौटाई मुस्कान, खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल उनके सुपुर्द, विदेशी मेहमान ने पत्र लिख पुलिस का जताया आभार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

अमेरिकन पर्यटक के चेहरे पर दून पुलिस ने लौटाई मुस्कान, खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल उनके सुपुर्द, विदेशी मेहमान ने पत्र लिख पुलिस का जताया आभार

देहरादून/ऋषिकेश

शुक्रवार को एक अमेरिकन पर्यटक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम ऋषिकेश में आकर जानकारी दी कि मोटरसाइकिल से हरिद्वार की तरफ जाते समय ऋषिकेश क्षेत्र में कोयल घाटी के पास उनका एक बैग गिर गया, जिसमें लगभग 250 अमेरिकन डॉलर व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक किया गया। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से एक संदिग्ध स्कूटर पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा उक्त सामान को ले जाना प्रकाश में आया।

पुलिस द्वारा उक्त स्कूटर के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से उसके स्वामी से संपर्क करते हुए विदेशी मेहमान का खोया हुआ सामान बरामद किया गया तथा उक्त सामान अमेरिकन पर्यटक के सुपुर्द किया गया।

अपना सामान वापस सुरक्षित पाने के उपरांत अमेरिकन पर्यटक द्वारा देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा पुलिस कंट्रोल रूम ऋषिकेश को धन्यवाद स्वरूप स्व-लिखित पत्र देकर उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *