दून पुलिस ने चोरी तथा वाहन चोरी की 2 अलग- अलग घटनाओ का 24 घण्टे के अंदर किया खुलासा, 01 शातिर चोर किया गिरफ्तार

देहरादून

आखिर दून पुलिस ने चोरी तथा वाहन चोरी की 02 अलग- अलग घटनाओ का 24 घण्टे के अंदर दून पुलिस ने खुलासा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अभियुक्त द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

*घटना का विवरण :-*

1- दिनांक 17-06-2026 को वादिनी रश्मि भट्ट पत्नी अनिल भट्ट निवासी ई-117, साकेत कॉलोनी, अजबपुरकल, देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा दिनाँक 17-06-2026 को उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-07- बीएन- 3058 रंग ग्रे को ज्ञानन्दा स्कूल सुभाष रोड निकट गुरु नानक वैडिंग प्वाइन्ट के पास से चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 95/2026 धारा- 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

2- दिनांक 17-06-2026 को वादी महिपाल सिंह पुत्र बलवन्त सिंह निवासी – म्युनिसिपल रोड आराघर, डालनवाला, देहरादून द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनाँक 17-06-2026 को उनका मोबाइल फोन वन प्लस कम्पनी सिल्वर रंग को ज्ञानन्दा स्कूल सुभाष रोड के ऑफिस से चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु०अ०सँ०- 96/2026, धारा- 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

लगातार हुई चोरी की घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तो की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 18-06-2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहिनी रोड तिराहे के पास से 01 अभियुक्त प्रशान्त बहुखण्डी पुत्र अनूप बहुखण्डी को घटना में चोरी की गई स्कूटी संख्या यू0के0-07-बीएन-3058 एवं चोरी किये गये मोबाइल फोन वन प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

प्रशान्त बहुखण्डी पुत्र श्री अनूप बहुखण्डी निवासी 53 गुरुद्धारा रोड, करनपुर, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र- 28 वर्ष।

*बरामदगी:-*

1- चोरी की स्कूटी संख्या- यू0के0-07-बीएन-3058 रंग ग्रे

2- मोबाइल फोन वन प्लस कम्पनी रंग सिल्वर।

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल

2- उ0नि0 मनोज सिंह रावत

3- का0 विजय सिंह

4- का0 आदित्य राठी

5- का0 रोहित भण्डारी

6- का0 प्रेम सिंह रावत

7- का0 विनय कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *