डोईवाला मे फसलों को रौंदते हाथियों से परेशान किसानों ने किया रेंज ऑफिस का घेराव,रेंजर के आश्वासन पर लौटे किसान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डोईवाला मे फसलों को रौंदते हाथियों से परेशान किसानों ने किया रेंज ऑफिस का घेराव,रेंजर के आश्वासन पर लौटे किसान

देहरादून/डोईवाला

डोईवाला क्षेत्र में हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को रेंज कार्यालय का घेराव किया।

घेराव के दौरान बताया गया कि राजाजी टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से सटे बुल्लावाला, झबरावाला, दूधली, सिमलासग्रांट आदि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हाथी किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों की ओर से किसानों की फसलों के नुकसान से नाराज किसानों ने रामगढ़ रेंज के अंतर्गत बुल्लावाला स्थित वन चौकी पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

मौके पर पहुंचे रेंजर जयपाल सिंह रावत का घेराव कर समस्या के जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। स्थानीय ग्रामीण जावेद हुसैन, महताब अली ने कहा कि लगातार हाथियों ने किसानों की फसलें रौंद कर बर्बाद कर दी है। वन विभाग ना ही किसानों को कोई मुआवजा दे रहा है ना ही हाथियों की कोई रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा बाढ़ लम्बे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। वन कर्मी गश्त में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

किसान राजेंद्र तड़ियाल व परमानंद बलूनी ने कहा कि वन विभाग की निष्क्रियता के चलते लगातार हाथियों के झुंड किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं। परंतु वन विभाग निष्क्रिय बना हुआ है। प्रशासन जंगली जानवरों से हमारी फसलों को बचा नहीं पा रहा है।

रेंजर जयपाल सिंह रावत ने किसानों और ग्रामीणों को बताया कि हाथियों की रोकथाम के लिए खाई खोदने कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही सोलर फेंसिंग के लिए विभाग में बजट के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। बजट मिलते ही सोलर फेंसिंग लगाई जाएगी इसके साथ ही वन कर्मियों की गस्त भी बढ़ाई जा रही है।

घेराव करने वालों में बशारत अली, मोहम्मद हनीफ, कन्हैयालाल, विजेंदर, मासूम अली, मंगल रौथान, महफूज अली, याकूब अली, जाकिर हुसैन, याकूब अली, अकरम अली, अल्ताफ आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे।

देहरादून राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन इलाके में सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी वीरेंद्र शाही की मौत गई है। ये नेचुरल मौत है या सुसाइड अभी तक वजह साफ नहीं है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सूचित कर दिया गया था कि, युवा समीक्षा अधिकारी वीरेंद्र शाही 2019 बेच में समीक्षा अधिकारी बने थे । वही सचिवालय संघ परिवार ने भी वीरेंद्र शाही के निधन पर दुख जताया है।

दुखद घटना

अत्यन्त दुख के साथ सूचित करना है कि, बहुत ही विनम्र स्वभाव वाले साथी समीक्षा अधिकारी वीरेंद्र शाही का कल रात आकस्मिक निधन हो गया है। भगवान मृत शरीर को शान्ति प्रदान करते हुए अपने चरणों मे स्थान दें और शोक संतृप्त परिवार को इस दुख को सहन करने का साहस प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *