बद्रीनाथ पहुंची फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

बद्रीनाथ पहुंची फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना

देहरादून/चमोली

विश्वविख्यात उत्तराखंड के चार धाम के दर्शनों को गुरूवार सुबह फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने प्रमुख धाम बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में ध्वज भी चढ़ाया।

अभिनेत्री रानी मुखर्जी के बदरीनाथ पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। अभिनेत्री ने धार्मिक वातावरण में भगवान बदरीनाथ की पूजा की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। बदरीनाथ धाम में दर्शन के दौरान मंदिर समिति एवं स्थानीय स्तर पर उनका स्वागत किया गया। रानी मुखर्जी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *