पूर्व सीएम त्रिवेंद्र यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से माता मंगला व भोले महाराज के साथ मिले

देहरादुन/लखनऊ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनके साथ हंस फाउंडेशन के माता मंगला और भोले महाराज भी मौजूद रहे।

इसकी जानकारी स्वयं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से दी।

उनके अनुसार भारतीय संस्कृति के केंद्र और देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, विकसित और गौरवपूर्ण बनाने वाले लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट एवं परिचर्चा हुई।

पूज्य माता मंगला एवं भोले महाराज के साथ सीएम योगी से हंस फाउंडेशन के माध्यम से उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश में चल रहे अनेक सेवा कार्यों पर विशेष चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.