कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन सेवादल ने कुष्ठाश्रम में राशन किट वितरित कर मनाया

देहरादून

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस सेवादल देहरादून द्वारा चंदन नगर में स्थित श्रीराम कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री, राशन ,दूध ,फल आदि वितरित किए गए।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह उपाध्यक्ष ललित थपलियाल मीडिया प्रभारी सलीम , महिला महानगर अध्यक्ष सावित्री थापा ,धर्मपुर विधानसभा अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, वार्ड अध्यक्ष 77 चंद्र प्रकाश, मंजू चौहान आदि ने योगदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.