देहरादुन
पीबीओआर पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोसिएशन ने अपना ग्यारह वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। गढ़ीकैण्ट स्थित गोर्खाली सुधार सभा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक विधायक गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान किया वहीं कलाकारों ने गढ़वाली, कुमांऊनी व गोर्खाली संस्कृति पर आधारित गीत व लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर में मास्टर आर्ट किक बॉक्सिंग का प्रदर्शन भी किया गया। जिसकी सभी ने बहुत सराहना की।
स्थापना दिवस में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष कै0 पदम सिंह थापा, संगठन के केन्द्रीय महासचिव कै0 आर0डी0 शाही, महानगर प्रभारी कै0 रमेश रावत, संगठन के पूर्व प्रवक्ता स्व0 नायक सिंह बहादुर थापा जी की पत्नी श्रीमति सुमित्रा थापा, सेना मेडल कै0 भोपाल सिंह और पूर्व सैनिक की पत्नी राधा थापा एवं मास्टर आर्ट की कोच अन्जना रानी(एन0आइ0एस0) को शॉल एवं स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक विधायक गणेश जोशी जी ने कहा मैं पहले पूर्व सैनिक हूँ बाद में विधायक हूँ मुझे पूर्व सैनिक होने पर गर्व है जो मैने सेना में अनुशासन सीखा है मैं उसके अनुरूप कार्य करने का प्रयास करता हूँ। इसी प्रयासों ने मुझे पूर्व सैनिकों और आम जनता के समक्ष लोकप्रिय बनाया है। उन्होंने कहा पीबीओआर संगठन एक ऐसा संगठन है जो धरातल में कार्य करता है और संगठन के कार्यो से प्रदेश के पूर्व सैनिक प्रभावित है और 11 वर्षो में संगठन ने अनेक उपलब्धियां प्राप्त की है यहीं कारण है कि पीबीओआर संगठन लगातार विशाल संगठन बनता जा रहा है और पूर्व सैनिकों को लगातार इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंनें इस संगठन की सराहना करते हुए कहा कि वे संगठन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और पूर्व सैनिकों के कल्याणकारी और लाभकारीयों का लाभ पूर्व सैनिकों को दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करतें रहेंगें।
विशिष्ठ अतिथि दून डिफेन्स अकेडमी के निदेशक सबमैरिनर संदीप गुप्ता(अ0प्रा0) भारतीय नौ सेना, ने कहा आज मुझे प्रथम बार पी.बी.ओ.आर पूर्व सैनिक संगठन के स्थापना दिवस में समम्लित होने का अवसर मिला है। पी.बी.ओ.आर. संगठन हर मोर्चे पर पूर्व सैनिकों की लड़ाई लड़ता है और सैनिकों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा दून डिफेन्स अकेडमी में वे पूर्व सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई में विशेष रूप से छूट प्रदान कर करेंगें। और सैनिकों के हितों के कार्यों के लिए हर सम्भव प्रयास करतें रहेंगे।
इस अवसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष (स्तर कैबिनेट मंत्री) पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक डॉ. आर.के जैन पद्मश्री ने संरक्षक होने के नाते स्थापना दिवस के मुख्यअतिथि गणेश जोशी, विशिष्ठ अतिथि का अभिनंदन व स्वागत किया।
उन्होंने कहा मैं पिछले 11 वर्षो से पीबीओआर संगठन के साथ जुड़ा हुआ हूँ संगठन ने 11 वर्षो के दौरान विषम परिस्थितियों में पर्याप्त संसाधनों के साथ बहुत सराहनीय कार्य किये है। संगठन अपने कार्य के बलबुते एक बहुत बड़ा संगठन बन गया है और संगठन के माध्यम से पूर्व सैनिकों को संगठन के कार्या का मिल रहा है।
इस अवसर में पीबीओआर संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि पी0बी0ओ0आर0 संगठन 11 वर्षों में संगठन के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों की एकजुटता से इतने ऊचाँईयों तक पहुँचा है संगठन सदैव पूर्व सैनिकों के हितों के कार्यों के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा उपनल द्वारा जो सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे हैं, उनकों अकुशलता की श्रेणी में रखा है जबकि एक सैनिक जो 20-20 साल तक देश की सीमाओं की सुरक्षा करके आया है वो अकुशल कैसे हो सकता है। इसके विपरीत उपनल द्वारा विभागों में नियुक्त माली जो पहले चतुर्थ श्रेणी में आते थे उनको कुशल का दर्जा दे दिया गया है। उपनल में सैनिक को माली से भी नीचे का दर्जा दिया जा रहा है जो सैनिकों का अपमान भी है। इसके लिए संगठन जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर इस सम्बन्ध में वार्ता करेगा। किसी भी सूरत पूर्व सैनिकों अपमान बर्दास्त नहीं किया जायेगा। न्याय के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगें।
स्थापना दिवस में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, संगठन के महासचिव कैप्टन आर.डी शाही, महिला प्रदेश अध्यक्षा राजकुमारी थापा, , संगठन मंत्री कै. सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, महानगर प्रभारी कै0 रमेश रावत, महिला उपाध्यक्षा कमला गुरूंग, महासचिव ममता थापा, सचिव माधुरी राई, कोषाध्यक्षा बीना बिष्ट, महिला डोईवाला प्रभारी रक्षा बडोई, विनोद बलूनी, ऋषिकेश शाखा अध्यक्ष कमाण्डो बलवंत सिंह रांगण, कार्यालय प्रभारी सू0 वाई.डी शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर में संगठन के, शाखा अध्यक्ष शंकर क्षेत्री, शाखा अध्यक्ष प्रेम रावत, टी.बी. सिसोधिया, बी.एस रावत, बी.एस थापा, पद्म शाही, कै0 कैलाश चंद, श्रीमति सुखरानी लिम्बू, शीमा क्षेत्री, जिला सचिव रेखा थापा, मधु थापा, सुभद्रा, महिला प्रकोष्ठ की शाखा अध्यक्षा, पुष्पा वर्मा, रतना पुन, सुदर्शना देवी, शाखा अपाध्यक्षा विजया रोहथान महार समिति के अध्यक्ष बलबीर सिंह, शारद बिष्ट, वाई0 बी0 थापा, महेन्द्र, प्रमोद गुप्ता, कमला आर्य आदि बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व उनका परिवार उपस्थित थे।