16 जुलाई से प्रारंभ होने वाले हरेला कार्यक्रम संस्कृति विभाग 5 लाख पौधरोपण करेगा,कई संस्थाओं के लोग होंगे शामिल,बैठक संपन्न..मधु भट्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

16 जुलाई से प्रारंभ होने वाले हरेला कार्यक्रम संस्कृति विभाग 5 लाख पौधरोपण करेगा,कई संस्थाओं के लोग होंगे शामिल,बैठक संपन्न..मधु भट्ट

देहरादून

संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट के कार्यालय में लोक पर्व हरेला 2024 के आयोजन को लेकर बैठक की गई । आयोजित की गई बैठक में बताया गया कि 16 जुलाई से संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में भी हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत 5 लाख पौधरोपण दून के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष प्रतिनिधि उपस्थित रहे,लोकपर्व हरेला को मनाने और कार्ययोजना को लेकर सबने अपने विचार व्यक्त किए।

पौधों को लगाने, उनकी देखभाल तथा संरक्षण, पौधों की अलग अलग प्रजातियों को लेकर भी चर्चा की गई। वैज्ञानिक विधि के जरिए पौधों की मॉनिटरिंग करने के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना बनाई गई,जिस पर वनस्पति विज्ञान से जुड़े हुए संस्थाओं के अध्यक्षों ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर बैठक में ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसायटी, नागरिक सुरक्षा संगठन, स्पेक्स आदि संस्थाओं से डॉ. बृजमोहन शर्मा, नीरज कुमार उनियाल, डॉ.वंदना स्वामी, डॉक्टर जूही गर्ग ममता नागर, कंचन गुनसोला मेरठ से विशांत त्यागी, गुजरात से विशाल त्यागी हरिद्वार से मोहित नवानी तथा जम्मू कश्मीर से सुभाष शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *