हरिद्वार पुलिस ने फर्जी हेलीकॉप्टर का टिकट बनाने वाले आरोपी ट्रैवल्स के मालिक को शिकायत के बाद 12 घंटे के अंदर दबोचा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हरिद्वार पुलिस ने फर्जी हेलीकॉप्टर का टिकट बनाने वाले आरोपी ट्रैवल्स के मालिक को शिकायत के बाद 12 घंटे के अंदर दबोचा

हरिद्वार

नगर कोतवाली पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए फर्जी टिकट बेचने के आरोपी ट्रैवल्स स्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निवासी सुनील प्रजापति ने अपने गुजरात निवासी परिचित के साथ हेलीकाप्टर से केदारनाथ जाने के लिए पवनहंस कंपनी के नाम से टिकट क्रय करने पर खुशबु ट्रैवल्स निकट गुरुद्वारा विल्केश्वर रोड हरिद्वार के कर्मचारियों द्वारा फर्जी टिकट बुक करने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर पर कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 275/25 धारा-318(4) पंजीकृत किया गया। पीड़ित पक्ष ने 49500/रुपये के 03 टिकट खरीदे थे लेकिन जब वह फाटा रुद्रप्रयाग पंहुचे व हैलिकाप्टर में जाने को कहा तो वहाँ पता चला कि तीनो ही टिकट फर्जी थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा देवभूमि में चारधाम यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों के साथ ठगी होने पर त्वरित कार्यवाई के संबंध में तत्काल दिए गए दिशा-निर्देश पर काम करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा गठित पुलिस टीम गठित की गई। सिटी हरिद्वार पुलिस ने टीम के साथ कार्यवाही करते हुए आरोपी को बारह (12) घण्टे के अंदर दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जानी कटारिया पुत्र राधेश्याम निवासी-वशेडी खादर पोस्ट लक्सर थाना लक्सर हरिद्वार के रूप में की गई है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह,दरोगा हकम सिंह,हे.का.सतेन्द्र सिंह तथा सिपाही निर्मल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *