उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और रक्त दान शिविर में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया प्रतिभाग – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और रक्त दान शिविर में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया प्रतिभाग

देहरादून

उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम मे स्वास्थ्य मंत्री ने समिति द्वारा किए गए शिविर के हजारुकता कार्य को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उनके द्वारा चिकित्सकों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

उत्कर्ष जन कल्याण सेवा समिति के महासचिव गौरव खण्डूडी और कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष राजकुमार कक्कड़ द्वारा किया गया।

विशिष्ट अतिथि विनोद सुयाल युवा कल्याण राज्य मंत्री के साथ रवीन्द्र जुगरान पूर्व मंत्री, फॉरेस्ट वार्डेन राजीव तलवार ,डॉ.राकेश खण्डूरी स्किन स्पेशलिस्ट एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट,पार्षद राखी बडथवाल, रेस कोर्स पूर्व पार्षद गणेश बडथवाल,चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. सूरज सिंह,गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ.सुप्रिया हार्ट चिकित्सक,ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ.परवीन,नेत्र चिकित्सक बर्तवाल ने सहयोग किया। इसके साथ ही मैक्स पैथोलॉजी,IMA ब्लड बैंक, वेट हॉस्पिटल द्वारा विशेष सहयोग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *