वसन्तोत्सव में सांस्कृतिक संध्या में फूलों की होली आकर्षण का केंद्र

देहरादून

 

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में वसन्तोत्सव 2021 के द्वितीय सत्र में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सन्ध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित थे।

आज आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखण्ड की स्थानीय भाषाओं में हरियाली से सम्बन्धित गीतों, भजनों, वृन्दावन की होली एवं मयूर नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आज की सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण मथुरा वृंदावन से आई वृंदावन की फूलों की होली एवं मयूर नृत्य का अत्यंत सुंदर प्रदर्शन किया गया। वृंदावन की फूलों की होली देश-विदेश में प्रसिद्ध है। वीणा म्यूजिकल ग्रुप, वृंदावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश द्वारा अपने कलाकारों के माध्यम से फूलों की होली एवं मयूर नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया गया। सांझी कला और फूलों का बंगला भी आकर्षण का केन्द्र रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.