सम्मान ..जन सम्पर्क के क्षेत्र में अनिल सती को राष्ट्रीय पुरुस्कार की घोषणा,उत्तराखण्ड पी.आर.एस.आई.चेप्टर में खुशी की लहर – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सम्मान ..जन सम्पर्क के क्षेत्र में अनिल सती को राष्ट्रीय पुरुस्कार की घोषणा,उत्तराखण्ड पी.आर.एस.आई.चेप्टर में खुशी की लहर

देहरादून/दिल्ली
राष्ट्रीय स्तर पर जनसम्पर्क के क्षेत्र में दिये जाने वाला उत्कृष्ट पुरस्कार अनिल सती, सचिव, पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर को दिये जाने की घोषणा पी0आर0एस0आई0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजित पाठक ने दिल्ली में की।
यह पुरस्कार उन्हे यह पुरस्कार उन्हे आगामी 13 से 15 दिसम्बर, 2019 को हैदराबाद में आयोजित होने वाले 41वे राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जायेगा। इस सम्मेलन में देश विदेश के जनसम्पर्क तथा मीडिया के क्षेत्र कार्य करने वाले लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
हाल ही में  पी0आर0एस0आई0  का 40वां, राष्ट्रीय सम्मेलन उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में किया गया था। सम्मेलन में राज्यपाल, श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री. त्रिवेन्द्र सिंह रावत, केन्द्रीय मानव संसाधन, रमेश पोखरियाल निशंक ,पर्यटन मंत्री उत्तखण्ड सतपाल महाराज तथा जनसम्पर्क क्षे़त्र व मीडिया से सम्बन्ध रखने वाले गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया था।
वर्तमान समय में अनिल सती स्वास्थ्य विभाग के टी.बी. अनुभाग में आई.ई.सी.अधिकारी कार्यरत है और लगभग 20 वर्षों से जनसम्पर्क के क्षेत्र में कार्यरत है तथा साथ ही वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं आदि के साथ सक्रिय रहतेे है। इसके अतिरिक्त वे पूर्व में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भी कार्य कर चुके है।
अनिल सती की इस सफलता पर पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया तथा उन्होने इस पुरस्कार को उत्तराखण्ड गौरव माना है। उनको अध्यक्ष विमल डबराल, उपाध्यक्ष  ए0एन0त्रिपाठी, संयुक्त सचिव,अमित पोखरियाल, कोषाध्यक्ष, सुरेश भट्ट,अनिल वर्मा,  वैभब गोयल, डॉ0डी0पी0 उनियाल, प्रो0  सुशील राय, संजय सिंह, आलोक तोमर, अरविन्द्र सिंह रोहित नौटियाल, राकेश डोभाल आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.