कैबिनेट मंन्त्री खजानदास के नेतृत्व में नगर निगम पार्षद एंव छात्रनेता सहित सैकड़ो ने भाजपा का दामन थाम लिया – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

कैबिनेट मंन्त्री खजानदास के नेतृत्व में नगर निगम पार्षद एंव छात्रनेता सहित सैकड़ो ने भाजपा का दामन थाम लिया

देहरादून

भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में आज नगर निगम देहरादून की निर्दलीय पार्षद बरखापाल, छात्र नेता दिवाकर, वरिष्ठ समाजसेवी महेशपाल के नेतृत्व में सैकड़ो लोगो नें राजपुर रोड विधायक खजानदास के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामते हुये भाजपा की राष्ट्रीय नीतियों एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी विकास कार्यो पर अपना विश्वास जताया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश महामंन्त्री भाजपा कुन्दन परिहार, मंन्त्री खजानदास ने भाजपा में शामिल हुई पार्षद, छात्रनेता, महेशपाल सहित सभी कार्यकर्ताओं एंव मातृशक्ति का पटका एंव फूल मालाओ से स्वागत करते हुये सभी को विश्वास दिलाया कि आज से आप सभी भाजपा परिवार के सदस्य है, आप सबके भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिली है।

दास ने कहा कि भाजपा संगठन की विराट सोच एंव केंद्र तथा भाजपा शासित राज्य सरकारो के जन कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है कि उत्तराखण्ड मे ही नही बल्कि पूरे देश के विभिन्न राज्यों में अन्य दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे संगठन को और मजबूती मिल रही है।

इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुई पार्षद बरखापाल, छात्र नेता दिवाकर, महेशपाल, महामन्त्री कुन्दन परिहार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत, प्रभारी संकेत नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष भाजपा करनपुर राहुल लारा सहित भाजपा पदाधिकारी एंव सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *