हरिद्वार में बाल विकास अधिकारी को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथी किया गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हरिद्वार में बाल विकास अधिकारी को विजिलेंस टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथी किया गिरफ्तार

देहरादून/रुड़की

दून विजिलेंस की ट्रैप टीम ने रुड़की में बाल विकास अधिकारी को प्रमोशन के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

सतर्कता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में पंजीकृत मुकदमा संख्या 6/2026 के तहत बुधवार को ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान राखी सैनी, सुपरवाइजर, कार्यालय बाल विकास अधिकारी रुड़की ग्रामीण द्वितीय को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। आरोप है कि सुपरवाइजर द्वारा एक कर्मचारी से प्रमोशन कराने के नाम पर धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते समय रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय के एक अधिकारी का नाम भी सामने आया है। फिलहाल सतर्कता टीम पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *