खेरी मानसिंह में नदी में गाड़ी समेत डूबते दो लोगो को मालदेवता पुलिस से बचाया – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

खेरी मानसिंह में नदी में गाड़ी समेत डूबते दो लोगो को मालदेवता पुलिस से बचाया

देहरादून

रायपुर के अंतर्गत खेरी में मालदेवता के पास नदी में मॉनसिंह के निकट से सड़क पर कार सेज रहे दो लोग अचानक नदी में जा गिरे, परन्तु पुलिस न तत्परता दिखाते हुए दोनों को बचा लिया।

शुक्रवार की रात ग्राम प्रधान खैरी मान सिंह ने चौकी मालदेवता में सूचना दी कि खैरी मानसिंह सहस्त्रधारा रोड पर सड़क टूटने के कारण रात्रि में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गयी है जिसमें कुछ लोग कार के अंदर नदी में फंसे हुए हैं।

सूचना पर तत्काल थाना चौकी मालदेवता से कांस्टेबल प्रदीप व कांस्टेबल सुरेश रमोला को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर नदी में एक गाड़ी पानी के तेज बहाव में फंसी हुई थी जिसके अंदर दो व्यक्ति फंसे हुए थे जो घायल थे। चीता पुलिसकर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए रस्सी रस्सी के सहारे पानी के तेज बहाव में जाकर दोनों घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर रस्सियों में लपेटकर सुरक्षित सड़क पर पहुंचाया। एवं तत्काल 108 के माध्यम से दोनों घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाई गई ।

मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस को इस कार्य में सहयोग किया गया तथा चीता पुलिसकर्मियों के साहस, हिम्मत, सूझ बूझ की प्रशंसा की गई।
पुलिस कर्मियों द्वारा यदि तत्परता दिखाई होती तो पानी के तेज बहाव में दोनों घायलों के बहने की पूर्ण आशंका थी।

घायलो में संजीत अग्रवाल(45) पुत्र स्प्लेंडर अग्रवाल निवासी ट्रिपल गार्ड आईटी पार्क थाना राजपुर उम्र और विनय गुप्ता निवासी निरवाना गुड़गांव को बचाने में
पुलिस उप निरीक्षक किशन देवरानी,कांस्टेबल प्रदीप,
कांस्टेबल सुरेश रमोला के साथ क्षेत्रीय लोगो ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *